Tata Tiago Facelift ने लॉन्च से पहले ही बढ़ाया लोगों का एक्साइटमेंट
देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी Tata Motors अपनी पॉपुलर हैचबैक Tata Tiago Facelift को लेकर पूरा माहौल गर्म कर चुकी है। 28 मई को इसकी कीमतों का ऐलान होना है, लेकिन उससे पहले कंपनी ने नया टीज़र जारी कर कार के इंटीरियर की पहली झलक दिखा दी है।
पहले जहां लोग सिर्फ बाहर के नए लुक को देखकर खुश थे, वहीं अब अंदर का केबिन देखकर लोग कह रहे हैं — “ई त छोटका कार ना, पूरा प्रीमियम फील बा!”
अब मिलेगा फ्री-स्टैंडिंग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
सबसे बड़ा बदलाव सामने दिखता है नए फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में।
पहले वाला पारंपरिक मीटर अब हट चुका है और उसकी जगह एक फ्री-स्टैंडिंग डिजिटल डिस्प्ले दी गई है,जो कार को काफी मॉडर्न लुक देती है।आजकल लोग छोटी कार में भी “फॉर्च्यूनर वाला फील” चाहते हैं,और लगता है Tata वही देने की तैयारी में है।
Tata Tiago Facelift का डैशबोर्ड हुआ पूरी तरह नया
The NEXT GEN Tiago | Bringing WOW back to hatchbacks#TataTiago #TheNextGenTiago #JustWOW #Tiago2026 pic.twitter.com/ugDWzSWHTc
— Tata Motors Cars (@TataMotors_Cars) May 20, 2026
नई Tiago का डैशबोर्ड पूरी तरह बदल दिया गया है। अब इसमें सीधी हॉरिजॉन्टल लाइन वाला डिजाइन दिया गया है, जो पूरे केबिन को ज्यादा चौड़ा और प्रीमियम बनाता है। साथ ही ड्यूल-टोन थीम कार के अंदर शानदार फिनिश देती है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन का साइज पहले जैसा लग रहा है, लेकिन स्टीयरिंग व्हील के बटन नए डिजाइन में दिख रहे हैं।
एक नहीं, दो-दो वायरलेस चार्जिंग ट्रे!

नई Tiago में पारंपरिक गियर स्टिक की जगह अब सेंटर कंसोल पर नया रोटरी डायल देखने को मिला है। यानी अब गाड़ी स्टार्ट करिए और “घुमा के” गियर बदल दीजिए। ये फीचर आमतौर पर महंगी कारों में देखने को मिलता है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि टीज़र में पैडल शिफ्टर्स भी दिखे हैं, जिससे साफ हो गया है कि ऑटोमैटिक वेरिएंट में ये फीचर मिलेगा।
पीछे बैठने वालों का भी रखा गया ध्यान
Tata ने इस बार पीछे बैठने वाले यात्रियों को भी VIP ट्रीटमेंट देने की कोशिश की है।
नई Tiago में मिलेगा:
- Rear AC vents
- USB Type-C charging ports
- Dual-tone fabric upholstery
मतलब अब पीछे बैठने वाला आदमी भी बोलेगा — “हाँ भाई, अब मजा आ रहा है!”
बाहर से भी पूरी तरह बदली दिखेगी Tata Tiago Facelift
पहले टीज़र में सामने आया था कि नई Tiago में कई बड़े एक्सटीरियर बदलाव किए गए हैं:
- Full LED headlamps
- Integrated DRLs
- नए alloy wheels
- Redesigned rear section
- नए color options
कुल मिलाकर कार पहले से ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न दिखने वाली है।
इंजन में शायद नहीं होगा कोई बदलाव
हालांकि डिजाइन और फीचर्स में बड़ा बदलाव हुआ है, लेकिन इंजन वही पुराने भरोसेमंद ऑप्शन रहने की उम्मीद है।
नई Tata Tiago Facelift में मिल सकता है:
- 1.2-litre naturally aspirated petrol engine
- CNG option
- Manual gearbox
- AMT automatic gearbox
28 मई को खुलेगा पूरा राज
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी सारी सुविधाओं के बाद कीमत कितनी बढ़ेगी?
इसका जवाब 28 मई को मिलेगा, जब कंपनी नई Tiago और Tiago EV की कीमतों का ऐलान करेगी।
लेकिन एक बात तय है — अगर कीमत ज्यादा नहीं बढ़ी, तो ये कार मार्केट में फिर से बड़ा खेल कर सकती है।













