Category Archives: भारत

भारत में सबसे ज्यादा घुसपैठिए कहां? टॉप-5 राज्यों के नाम जानकर चौंक जाएंगे!

पीएम मोदी के द्वारा दिए गए राज्यसभा मे बयान के बाद ही घुसपैठिए का मुद्दा केंद्र में आया है,ऐसे में सवाल यह है कि किस राज्य में कितने घुसपैठ है इसी क्रम में देश के पांच राज्यों के बारे में आपको जान लेना चाहिए!

क्या घुसपैठियों वाला मुद्दा अभी भी बीजेपी के पास है?

4 में 2026 को बंगाल चुनाव का परिणाम में आ गया, बीजेपी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ, वैसे में एक सवाल यह बनता है, जो बीजेपी लगातार ममता सरकार पर ये आरोप लगा रही थी की ममता सरकार घुसपैठियों को पनाह देती है, और उसी घुसपैठियों की वोट की बदौलत ही ममता सरकार पश्चिम बंगाल में सत्ता में है, अब तो इस सवाल का कोई मतलब नहीं बनता!

सरकार के आंकड़े क्या कहते हैं?

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट अनुसार केंद्र सरकार की ओर से तत्कालीन केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 2016 में संसद में हो रहे बहस के दौरान बताया था कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी की संख्या लगभग 2 करोड़ है, इससे पहले कांग्रेस की सरकार ने 2004 में इस संख्या को 1.2 करोड़ बताई थी, यह आंकड़ा सिर्फ बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों से ही जुड़े थे जबकि नेपाल,म्यांमार और अन्य सीमावर्ती देशों से आए लोगों को शामिल नहीं किया जाता था , लेकिन अभी 2026 की रिपोर्ट की माने तो यह संख्या बड़ी होने की आशंका जताई जा रही है!

पहला राज्य: पश्चिम बंगाल

जब कभी संसदीय चर्चाओं में घुसपैठियों की बात आती है तो पश्चिम बंगाल का नाम सबसे ऊपर आता है भारत बांग्लादेश की सीमा (4096.7 km) लंबी होने के कारण अवैध घुसपैठयो की चुनौती से निपटना सरकार के लिए एक बहुत बड़ा मुद्दा बना हुआ है, अलग-अलग रिपोर्ट और सरकारी अनुमान को माने तो यहां बिना दस्तावेज के रहने वालों की संख्या लगभग 57 लाख बताई जा रही है यही वजह है कि लगातार केंद्र सरकार और ममता सरकार के बीच आपस में टकराव बना रहता है.

दूसरा राज्य:असम

अगर असम की बात करें तो घुसपैठ का मुद्दा कई दशकों को पुराना है. एक लंबी सीमा बांग्लादेश के साथ साझा होने के कारण यहां का जनसंख्या संरचना में बदलाव एक बहुत बड़ी समस्या रही है और इसके लिए समय-समय पर आंदोलन भी होते रहे हैं, इसी कारण एनआरसी यानी नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटीजंस की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी, इसके बाद करीब 19 लाख लोगों पर फर्जी नागरिक होने का सवाल खड़ा हुआ लेकिन अगर सरकारी आंकड़ा को समझे तो सरकार 50 लाख अवैध प्रवासी की संख्या बता रही है.

महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार

बंगाल से सटे होने के कारण बिहार में भी अवैध  प्रवासियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है, महाराष्ट्र और दिल्ली सीमावर्ती राज नहीं होने के बावजूद भी अवैध घुसपैठ की पहचान की गई है, बेहतर रोजगार, बेहतर कमाई और बेहतर जीवन शैली जीने के लिए अवैध प्रवासी इन महानगरों में आकर बस जाते हैं

विचार

सबसे बड़ा सवाल यह है कि मोदी सरकार पिछले 12 सालों से केंद्र की सत्ता में है,पश्चिम बंगाल जो अवैध घुसपैठियों की मुद्दों लेकर पीएम मोदी और अमित शाह लगातार हमला करती रही है,वहां भी अब बीजेपी की सरकार है,बिहार में भी बीजेपी की सरकार है,महाराष्ट्र में भी बीजेपी की सरकार है,असम में भी बीजेपी की सरकार है,और दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार है, तो सभी संवेदनशील जगहों पर बीजेपी की सरकार है जहां घुसपैठिए का मुद्दा लगातार खबरों में बना रहता है,तो अब मेरा यह मानना है कि अब ये मुद्दा बिल्कुल खत्म हो जाना चाहिए क्योंकि बीजेपी जो चाहती थी कि वहां उनकी सरकार बने और अवैध घुसपैठियों  को वह निकल बाहर फेंकेगी!

तो सवाल यह है क्या बीजेपी यह कर पाएगी?

भारत में सोना हुआ महंगा!(Gold Import Duty) 15% आयात शुल्क बढ़ने से क्या टूटेगी डिमांड, UAE को होगा फायदा?

भारत सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर बड़ा फैसला लेते हुए Gold Import Duty यानी सोना पे आयात शुल्क को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। अब 3% जीएसटी जोड़ने के बाद कुल टैक्स करीब 18.45% तक पहुंच जाएगा, जो पहले 9.18% था,साफ शब्दों में बोला जाए तो लगभग 100% की बढ़ोतरी हुई है

यानी अगर पहले 100 रुपये का सोना विदेश से भारत आता था, तो उस पर करीब 9 रुपये टैक्स लगता था। अब वही टैक्स बढ़कर लगभग 18 रुपये से ज्यादा हो जाएगा। साफ शब्दों में कहें तो सरकार ने सोने के आयात को काफी महंगा बना दिया है।

सरकार ने अचानक इतना बड़ा फैसला क्यों लिया?

दरअसल, पिछले कुछ महीनों में भारत में सोने और चांदी का आयात तेजी से बढ़ा है।
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक:

  • 2025-26 में भारत ने करीब 72 अरब डॉलर का सोना आयात किया
  • यह पिछले साल के मुकाबले लगभग 25% ज्यादा है
  • वहीं चांदी का आयात 12 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया
  • सिल्वर इम्पोर्ट में 150% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई

सरकार को डर है कि अगर इसी तरह सोने की खरीद बढ़ती रही तो देश के विदेशी मुद्रा भंडार और व्यापार घाटे पर दबाव बढ़ सकता है।

क्या अब भारत में कम होगी सोने की खरीदारी?

विशेषज्ञ मानते हैं कि बढ़े हुए टैक्स का सीधा असर आम ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। सोना पहले ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर है, ऊपर से भारी टैक्स लगने के बाद इसकी कीमत और बढ़ सकती है। सरल भाषा में समझें तो अब शादी-ब्याह और निवेश के लिए सोना खरीदना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा। ऐसे में कई लोग खरीदारी टाल सकते हैं।

क्या UAE को मिलेगा फायदा?

भारत और UAE के बीच हुए CEPA समझौते के बाद वहां से आने वाले सोने पर पहले कुछ राहत मिलती थी। लेकिन अब नई ड्यूटी व्यवस्था से पूरा गणित बदल सकता है।

दिल्ली के थिंक टैंक GTRI का मानना है कि इससे UAE के जरिए होने वाले कीमती धातुओं के कारोबार पर असर पड़ सकता है। हालांकि कुछ व्यापारी अब भी टैक्स बचाने के लिए UAE रूट को ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकते हैं।

क्या बढ़ सकती है सोने की तस्करी?

इतिहास गवाह है कि जब भी भारत में सोने पर टैक्स बढ़ता है, तस्करी बढ़ने लगती है,विशेषज्ञों को डर है कि इस फैसले के बाद अवैध तरीके से सोना लाने के मामले बढ़ सकते हैं।क्योंकि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड उपभोक्ता है और यहां सोने की मांग पूरी तरह खत्म होना आसान नहीं है।

पीएम मोदी ने भी की अपील

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोगों से अपील की है कि वे एक साल तक सोने की खरीद कम करने की कोशिश करें।

सरकार का मानना है कि इससे विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिलेगी और रुपये पर दबाव भी कम होगा।

अब आगे क्या?

आने वाले महीनों में सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि:

  • क्या भारतीय वाकई सोना खरीदना कम करेंगे?
  • क्या टैक्स बढ़ने से तस्करी बढ़ जाएगी?
  • क्या UAE के जरिए कारोबार का नया रास्ता निकलेगा?
  • और क्या सरकार का यह फैसला व्यापार घाटा कम कर पाएगा?

फिलहाल इतना तय है कि अब भारत में सोना खरीदना पहले से कहीं ज्यादा महंगा होने वाला है।

Mandana Karimi Leaves India: 16 साल बाद भारत छोड़ने पर छलका दर्द

करीब 16 साल तक भारत में रहने के बाद ईरानी अभिनेत्री Mandana Karimi ने देश छोड़ने का फैसला कर लिया है। इस खबर ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर अचानक सामने आए इस अपडेट के बाद लोग लगातार उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम पर “Ask Me Anything” सेशन के दौरान एयरपोर्ट से एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह भारत छोड़ रही हैं और यह फैसला उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। अभिनेत्री ने कहा कि भारत लंबे समय तक उनका दूसरा घर रहा, लेकिन अब चीजें पहले जैसी नहीं रहीं।

सुरक्षा और धमकियों का किया जिक्र

इससे पहले भी मंदाना संकेत दे चुकी थीं कि वह भारत छोड़ सकती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें लंबे समय से कई तरह की परेशानियों और धमकियों का सामना करना पड़ रहा था। अभिनेत्री के मुताबिक, ईरान से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलने और वहां के हालात पर अपनी राय रखने की वजह से उन्हें मुश्किलें झेलनी पड़ीं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं, तो उन्होंने साफ कहा — “हमेशा।”

अब घर जैसा महसूस नहीं होता

मंदाना करीमी ने यह भी कहा कि इस मुश्किल दौर में उन्हें वैसा साथ नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। उनके मुताबिक, न दोस्तों से ज्यादा सपोर्ट मिला, न मीडिया से और न ही सिस्टम से।


अभिनेत्री ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने हमेशा अपने देश ईरान और वहां के लोगों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें दोबारा मौका मिले, तो वह फिर वही रास्ता चुनेंगी।


मंदाना के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भावुक नजर आए। कई लोगों ने उनके लिए शुभकामनाएं दीं, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें भारत में ही रहना चाहिए था।

Bollywood में सबसे ज्यादा सोना किसके पास? नाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Bollywood’s Biggest Gold Jewellery Lover: पीएम Narendra Modi ने देशवासियों से अपील की है कि वह एक साल तक सोना ना खरीदे, लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सोना किस एक्टर के पास है?

पीएम मोदी एक रैली के संबोधन के दौरान देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा की सोने के भाव बढ़ रहे हैं इसलिए फिलहाल 1 साल तक सोना ना खरीदने की देशवासियों से अपील की!

यहीं से मार्केट में गोल्ड को लेकर खूब चर्चा हो रही है लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में किस एक्टर या एक्ट्रेस के पास सबसे ज्यादा गोल्ड है इस ग्लैमरस इंडस्ट्री में लग्जरी लाइफ जीने के साथ-साथ गोल्ड डायमंड के भी काफी शौकीन लोग हैं.आप उनके ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में जानोगे तो आपके होश उड़ जाएंगे, तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं!

कितना सोना या ज्वेलरी है कंगना रनौत के पास?

Source-instagram @kanganaranaut

ABP News की एक रिपोर्ट के अनुसार और एक्टर टर्न पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने अपने चुनावी में हलफनामे में दिए जानकारी के अनुसार उनके पास 6700 ग्राम यानी 6.7 किलोग्राम सोना है, उनकी गोल्ड कलेक्शन की कीमत करीब 5 करोड़ से ज्यादा है. कंगना रनौत के पास सोने के अलावा चांदी चांदी भी है जो करीब 60 किलो बताया है उसके अलावा 3 करोड़ के हीरे भी है जो उन्होंने अपने चुनावी हलफनामा में बताया है!

कितना सोना या चांदी है हेमा मालिनी के पास?

अपने जमाने के बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्री और एक्टर टर्न पॉलिटिशियन बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के पास भी गोल्ड डायमंड ज्वेलरी का कलेक्शन है. 2024 के चुनावी हालकनामा में दिए जानकारी के अनुसार उनके पास 3.39 करोड़ से ज्यादा कीमत की सोने चांदी और हीरे के ज्वेलरी है इससे पहले उन्होंने 2011 की हलफनामा में जो बताया था की उनके पास 5 किलो सोना और 25 किलो से ज्यादा चांदी थी.

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पास कितना गोल्ड?

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता अमिताभ बच्चन उनकी पत्नी एक्ट्रेस टर्न पॉलिटिशियन जया बच्चन के पास भी खूब सोना और चांदी का कलेक्शन है, 2024 के चुनाव में दिए हलफनामा के अनुसार उनके पास 40.97 करोड़ के हीरे और सोने की ज्वेलरी है जबकि अमिताभ बच्चन के पास 54.77 करोड़ के ज्वेलरी है और दोनों को अगर कंबाइन करके देख तो 95 करोड़ के ज्वेलरी होता है!

बॉलीवुड एक्ट्रेस जयाप्रदा के पास कितना है सोना और चांदी?

अपने जमाने के दिग्गज एक्ट्रेस टर्न पॉलीटिशियन जयप्रदा जो उत्तर प्रदेश के रामपुर के पूर्व सांसद है, मीडिया रिपोर्ट्स एंड चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास लगभग 2000 ग्राम यानी 2 किलो सोना है!

तमिलनाडु के Cm थलापति विजय के पास कितना सोना?

चुनावी एफिडेविट के अनुसार थलापति विजय के पास 833 ग्राम सोना है और उनके सोने की कीमत का आकड़ा लगाया जाए तो 1.2 करोड़ बताए गया हैं, उनके पास सोने के अलावा 15 लाख रुपये की चांदी भी है!

(Note: यह रिपोर्ट उन सेलिब्रिटी के बारे में है जो पॉलिटिकल एक्टिव है और ऊपर दिए गए सारे जानकारी उनके चुनावी हलफनामे में दिए गए जानकारी से लिया गया है!)

सोना ना खरीदने और खाने के तेल कम इस्तेमाल करने की पीएम मोदी ने अपील क्यों की?

पीएम मोदी की अपील विदेश यात्रा को घटाएं, वर्क फ्रॉम होम को अपनाये, क्या ईरान इजरायल युद्ध का असर अब भारत के इकोनॉमी पर पड़ने लगा है?

मध्य पूर्व में जारी तेल संकट और तेल सप्लाई में आई बाधा के कारण,अब इसका असर भारत के अर्थव्यवस्था पर इसका तस्वीर साफ दिखाई देने लगा है, अब तो प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी देशवासियों से अपील की है, कि वह एक बार फिर से ‘वर्क फ्रॉम होम’को अपनाये और अपने विदेश यात्राओं को कम से कम कर दे और ईंधन बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें!

क्यों अपील कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत अपनी जरूरत का लगभग 90% कच्चा तेल दूसरे देशों से आयात करता है, लेकिन अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के कारण दुनिया के सबसे अहम कच्चे तेल मार्ग “स्टेट आफ होमुर्ज़”कई हफ्तों से बाधित है! इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है! अब इसका सीधा असर भारत के आयात बिल,भारत की महंगाई और भारत की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है!

पीएम मोदी ने क्या-क्या अपील की

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की वे:

  • ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें
  • विदेश यात्रा में कटौती करें
  • कारपूलिंग अपनाएं
  • सोने की खरीद को कम कर दे ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो
  • किसान उर्वरकों का इस्तेमाल आधा करने की कोशिश करें

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास बड़े-बड़े तेल के कुए नहीं है, हमें अपनी जरूरत के लिए कच्चे तेल बाहरी देशो से आयात करने पड़ते हैं, युद्ध की वजह से हमारे कच्चे तेल का सप्लाई प्रभावित हुआ है,साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पिछले 2 महीना से इस संकट घड़ी में देशवासियों को बचाने की पूरी प्रयास कर रही है, नागरिकों पर किसी प्रकार का बोझ ना पड़े इसके लिए सरकार ने सारा बोझ अपने कंधे पर उठाकर चल रही है!

प्रधानमंत्री के अपील का असर शेयर बाजार पर भी दिखा

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की खुलते ही इसका असर दिखना शुरू हो गया, सेंसेक्स शुरूआती घंटे में ही 1000 अंको से ज्यादा टूट गए,निवेश को में डर और मध्य पूर्व में संकट लंबा चला तो भारतीय अर्थव्यवस्था को गंभीर चोट पहुंचा सकता है!

किन सेक्टरों को है सबसे ज्यादा खतरा

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमत बढ़ने से कई उद्योग पर असर देखने शुरू हो गया है:

  • डिस्पोजेबल ग्लास और प्लास्टिक फैक्ट्रियां
  • ट्रांसपोर्ट सेक्टर
  • एयरलाइंस
  • टाइल्स उद्योग
  • खेती और खाद आपूर्ति

विशेषज्ञों की माने तो अगर हालात जल्द से जल्द नहीं सुधरेंगे तो खाद महंगाई और बेरोजगारी दोनों बढ़ सकती है!

विपक्ष ने सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने पीएम मोदी की अपील को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी का बोझ जनता पर डाल रही है,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर लिखा कि यह कोई सुझाव नहीं है बल्कि सरकार की नाकामी का सबूत है!

वहीं कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल लेकर कहा की अमेरिका ईरान युद्ध के कई महीना बीत चुके हैं,लेकिन पीएम मोदी को अब समझ में आ रहा है कि भारत की ऊर्जा को कैसे सुनिश्चित किया जाए.

वेणुगोपाल ने X पर लिखा है यह एक गैर-जिम्मेदारना और बेहद शर्मनाक और पूरी तरह से अनैतिक है!

दुनिया के दूसरे देशों ने अब तक क्या किया?

  • चीन ने अपने तेल निर्यात रोक दिया
  • श्रीलंका चार दिन वर्क वीक लागू किया
  • ऑस्ट्रेलिया अपने राज्य के कई शहरों में सार्वजनिक परिवहन सस्ता या मुक्त कर दिया
  • फिलिपींस ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया

क्या भारत में भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम?

फिलहाल सरकार ने इस बारे में कोई बदलाव नहीं किया है, पेट्रोल डीजल के दाम जो पहले थे अभी भी उतने ही है,लेकिन विशेषज्ञ यह मानते हैं कि अगर तेल संकट लंबा चला तो आने वाले दिनों में एक पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ सकती है और सरकार कुछ पाबंदियां भी लागू कर सकती है!

रात के अंधेरे में लोग Google से पूछ रहे हैं ऐसे सवाल, देखकर चकरा जाएगा दिमाग…

आज का दौर डिजिटल का है. अब इंसान अपनी हर छोटी-बड़ी परेशानी का जवाब किसी दोस्त, रिश्तेदार या किताब में नहीं, बल्कि सीधे Google पर ढूंढता है. सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, Google लोगों की जिंदगी का पार्ट बन चुका है. लेकिन हाल ही में सामने आए Google Search Data ने इंसानी सोच और भावनाओं की ऐसी तस्वीर दिखाई है, जिसने दुनियाभर के एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया….

Ai generated pic

गूगल से आधी रात में भारतीय क्या-क्या पूछते हैं यह देखकर आपका सर भी चकरा जाएगा

आज का दौर डिजिटल का है इंसान हर छोटी- छोटी बड़ी समस्याओं का जवाब किसी दोस्त,रिश्तेदार या किताबों में नहीं ढूंढते बल्कि वह सीधे गूगल से पूछता है सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक गूगल लोगों की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है, लेकिन हाल ही में जो सामने Data आया है, उसमें Google Search Data में इंसानी सोच है, भावनाओं के ऐसी तस्वीर दिखाई गई है जिसे दुनिया भर के गूगल एक्सपोर्ट्स को भी हैरान कर दिया!

इससे भी मजेदार और चौंकाने वाली बात यह है कि दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवालों में ‘How to boil an egg’ यानी “अंडा कैसे उबाले” बेसिक सा सवाल शामिल है सुनने में यह सामान्य हो सकता है लेकिन इसके पीछे छिपी एक गहरी कहानी है!

दो दशकों तक गूगल में काम कर चुके डाटा एडिटर के मुताबिक साइर्च डेटा से सिर्फ हमें जानकारी नहीं मिलते बल्कि इंसानों के असल मानसिक स्थिति का पता चलता है, लोग इंटरनेट पर सिर्फ फिल्मी बातें, क्रिकेट स्कोर या राजनीति की बातें ही नहीं सर्च करते बल्कि अपने डर और सुरक्षा अकेलेपन और जिंदगी की रोज मर्रा की समस्याओं का भी जवाब तलाशते रहते हैं!

आधी रात में अक्सर सर्च किए जाने वाले सवाल कुछ इस प्रकार से देखने को मिलते हैं :

  • इंटरव्यू में कॉन्फिडेंस से कैसे बोले?
  • अपने तनाव को कैसे कम करें?
  • अकेलापन को कैसे दूर करें?
  • अंडे कैसे उबाले?
  • रात को जल्दी नींद कैसे आए?
  • लोग मुझे ना पसंद क्यों करते?
  • लोगों के सामने कैसे कॉन्फिडेंस देखें?
  • रिश्ते कैसे निभाया जाता है?

इन सब सवालों के बीच में अंडा कैसे उबाले इतना बड़ा सवाल क्यों है?

जब आप लोगों को यह बात बताएंगे की सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला सवाल यह है कि अंडा कैसे उबाले तो लोगों को यह मजाक लग सकता है लेकिन एक्सपोर्ट मानते हैं कि यह सवाल आधुनिक समाज की एक बड़ी सच्चाई को दिखाता है यह दिखाता है कि आजकल लाखों लोग अकेले रह रहे हैं, और घर से दूर रह रहे हैं, और जिंदगी की बेसिक चीज खुद सीखने की कोशिश कर रहा है!

सोशल मीडिया के चमक Vs अंदर का अकेलापन

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोग अक्सर जिंदगी को शानदार दिखाते हैं हर कोई खुश सफल पैसे वाले नजर आता है लेकिन वही लोग रात के अंधेरे में गूगल से निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछते है.

यही वजह है कि आज Google Search Data इंसान की भावनाओं का सबसे बड़ा आईना बनता जा रहा है, यहां लोग बिना जजमेंट से अपना सवाल पूछते हैं, कोई ठोकेगा नहीं, ना कोई शर्मिंदा करेगा, ना कोई हंसेगा और ना कोई काउंटर क्वेश्चन पूछेगा.

इंटरनेट अब सिर्फ जिंदगी का हिस्सा नहीं है, बल्कि भावनात्मक सहारा भी

पहले लोग अपनी परेशानियां अपने रिश्तेदार अपने दोस्त अपने करीबी से शेयर करते थे अब भू ट्रेंड ऐसा हो चला है लोग अपने निजी जिंदगी से जुड़े सवाल अपने जिंदगी की परेशानियां गूगल से पूछते हैं गूगल पर सर्च करते हैं और वह लोग यह भी मान कर चलते हैं कि यहां जवाब मिलने की उम्मीद है,वह भी बिना किसी डर और शर्म के साथ, यही वजह है कि इंटरनेट सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं है बल्कि इंसानी भावनाओं का हिस्सा बन चुका है.

शुभेंदु अधिकारी के पीए (निजी सहायक) की गोली मारकर हत्या: बंगाल में BJP नेता के करीबी सहयोगी की हत्या से मचा राजनीतिक तूफान

शुभेंदु अधिकारी के पीए (निजी सहायक) की गोली मारकर हत्या

यह घटना बीजेपी की पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के सिर्फ दो दिन बाद हुई, जिसके बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है।

कौन थे चंद्रनाथ रथ?

चंद्रनाथ रथ, सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी माने जाते थे। वह लंबे समय से उनके राजनीतिक और निजी कार्यों को संभाल रहे थे। बीजेपी नेताओं के अनुसार, रथ संगठन के अंदर एक अहम भूमिका निभाते थे और चुनावी रणनीति में भी सक्रिय थे।

कैसे हुआ हमला?

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात चंद्रनाथ रथ अपनी Scorpio गाड़ी से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में उनके घर के पास पहुंची, तभी हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक:

  • हमलावर सफेद रंग की कार से उनका पीछा कर रहे थे
  • अचानक गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया गया
  • करीब 16 राउंड फायरिंग की गई
  • गोलियां बेहद करीब से चलाई गईं

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

टूटी हुई Scorpio और गोलियों के निशान

घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में चंद्रनाथ रथ की Scorpio का अगला शीशा पूरी तरह टूटा हुआ दिखाई दिया। गाड़ी पर कई गोलियों के निशान मिले, जिससे साफ है कि हमला बेहद प्रोफेशनल तरीके से किया गया था।

पुलिस को शक है कि यह पूरी तरह “पूर्व-नियोजित हमला” था।

फेक नंबर प्लेट से बढ़ा रहस्य

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हमलावरों की कार पर लगा नंबर प्लेट फर्जी था।

बताया जा रहा है कि:

  • हमलावर कई वाहनों का इस्तेमाल कर रहे थे
  • वारदात के बाद कार छोड़कर बाइक से फरार हुए
  • पुलिस CCTV फुटेज और तकनीकी डेटा खंगाल रही है

इस घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

सुवेंदु अधिकारी ने इसे “Targeted Political Murder” बताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनके सहयोगी की हत्या नहीं बल्कि लोकतंत्र पर हमला है।

बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

TMC VS BJP: फिर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप

इस घटना के बाद बीजेपी और TMC के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। अरोप प्रत्यरूप का दौर शुरू हो गया |

बीजेपी का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा लगातार बढ़ रही है, जबकि TMC नेताओं ने हत्या की निंदा करते हुए कहा कि कानून अपना काम करेगा।

क्या बंगाल में फिर बढ़ेगी राजनीतिक हिंसा?

पश्चिम बंगाल पहले भी चुनावी हिंसा और राजनीतिक संघर्ष के लिए चर्चा में रहा है। लेकिन इस बार मामला और गंभीर माना जा रहा है क्योंकि हमला सीधे बड़े विपक्षी नेता के करीबी सहयोगी पर हुआ है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह मामला बंगाल की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है।

विजय की ऐतिहासिक जीत! क्या तमिलनाडु में बनेगी TVK की पहली सरकार? जानिए पूरा गणित

तमिलनाडु की राजनीति में इस बार ऐसा राजनीतिक भूचाल आया है जिसने दशकों पुरानी द्रविड़ राजनीति की नींव हिला दी है। अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या विजय तमिलनाडु में सरकार बना पाएंगे?

राज्यपाल से मिले विजय, सरकार बनाने का दावा पेश

चुनाव परिणाम आने के बाद बुधवार को TVK प्रमुख विजय ने Rajendra Vishwanath Arlekar से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

TVK भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से अभी भी 10 सीट दूर है। ऐसे में अब तमिलनाडु की राजनीति में जोड़-तोड़, समर्थन और गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है।

तमिलनाडु चुनाव 2026 रिजल्ट: किसे कितनी सीटें?

पार्टीसीटें
TVK108
DMK59
AIADMK47
अन्य20

दशकों से तमिलनाडु की राजनीति पर राज करने वाली Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) इस बार जनता के गुस्से का शिकार होती दिखीं।

DMK को सिर्फ पांच साल में सत्ता गंवानी पड़ी, जबकि AIADMK वापसी करने में असफल रही।

क्या विजय सरकार बना पाएंगे?

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार विजय के पास सरकार बनाने के तीन बड़े रास्ते हैं:

1. निर्दलीयों और छोटी पार्टियों का समर्थन

अगर TVK अन्य 20 विधायकों में से कम से कम 10 का समर्थन जुटा लेती है, तो विजय आसानी से सरकार बना सकते हैं।

2. AIADMK का बाहर से समर्थन

AIADMK और DMK की पुरानी राजनीतिक दुश्मनी को देखते हुए AIADMK, DMK को सत्ता से दूर रखने के लिए TVK को बाहर से समर्थन दे सकती है।

3. गठबंधन सरकार

तमिलनाडु में पहली बार “पोस्ट-पोल गठबंधन” की राजनीति देखने को मिल सकती है।

आखिर विजय की पार्टी इतनी तेजी से कैसे उभरी?

विजय ने अपनी चुनावी रैलियों में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, युवाओं की समस्याएं और नई राजनीति का मुद्दा जोर-शोर से उठाया।

युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं में उनकी लोकप्रियता जबरदस्त रही। सोशल मीडिया पर भी TVK का प्रचार काफी वायरल हुआ।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जनता DMK और AIADMK के बीच घूमती राजनीति से ऊब चुकी थी और उसे एक नए चेहरे की तलाश थी।

क्या तमिलनाडु की राजनीति बदल जाएगी?

अगर विजय सरकार बनाने में सफल रहते हैं, तो यह तमिलनाडु की राजनीति में सबसे बड़ा बदलाव माना जाएगा।

यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं होगी, बल्कि दशकों पुरानी द्रविड़ राजनीति के अंत की शुरुआत भी मानी जा सकती है।

जनता क्या कह रही है?

सोशल मीडिया पर लोग इसे “तमिलनाडु का राजनीतिक रिवॉल्यूशन” बता रहे हैं।
कुछ लोग विजय को नया करिश्माई नेता मान रहे हैं, जबकि विरोधी इसे “स्टारडम की राजनीति” कह रहे हैं।

लेकिन फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है:

क्या विजय सच में तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे… या बहुमत का गणित उनकी राह रोक देगा? 🔥