भारत सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर बड़ा फैसला लेते हुए Gold Import Duty यानी सोना पे आयात शुल्क को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। अब 3% जीएसटी जोड़ने के बाद कुल टैक्स करीब 18.45% तक पहुंच जाएगा, जो पहले 9.18% था,साफ शब्दों में बोला जाए तो लगभग 100% की बढ़ोतरी हुई है
यानी अगर पहले 100 रुपये का सोना विदेश से भारत आता था, तो उस पर करीब 9 रुपये टैक्स लगता था। अब वही टैक्स बढ़कर लगभग 18 रुपये से ज्यादा हो जाएगा। साफ शब्दों में कहें तो सरकार ने सोने के आयात को काफी महंगा बना दिया है।
सरकार ने अचानक इतना बड़ा फैसला क्यों लिया?
Ministry of Finance updates customs duty rates for precious metals & findings vide Notification 16/2026-Customs, effective today (May 13).
— ANI (@ANI) May 13, 2026
Gold & Silver findings to attract 5% duty, Platinum findings at 5.4%. Precious metal spent catalyst set at 4.35%, subject to the fulfilment… pic.twitter.com/atSGTXjDTQ
दरअसल, पिछले कुछ महीनों में भारत में सोने और चांदी का आयात तेजी से बढ़ा है।
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक:
- 2025-26 में भारत ने करीब 72 अरब डॉलर का सोना आयात किया
- यह पिछले साल के मुकाबले लगभग 25% ज्यादा है
- वहीं चांदी का आयात 12 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया
- सिल्वर इम्पोर्ट में 150% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई
सरकार को डर है कि अगर इसी तरह सोने की खरीद बढ़ती रही तो देश के विदेशी मुद्रा भंडार और व्यापार घाटे पर दबाव बढ़ सकता है।
क्या अब भारत में कम होगी सोने की खरीदारी?
विशेषज्ञ मानते हैं कि बढ़े हुए टैक्स का सीधा असर आम ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। सोना पहले ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर है, ऊपर से भारी टैक्स लगने के बाद इसकी कीमत और बढ़ सकती है। सरल भाषा में समझें तो अब शादी-ब्याह और निवेश के लिए सोना खरीदना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा। ऐसे में कई लोग खरीदारी टाल सकते हैं।
क्या UAE को मिलेगा फायदा?
भारत और UAE के बीच हुए CEPA समझौते के बाद वहां से आने वाले सोने पर पहले कुछ राहत मिलती थी। लेकिन अब नई ड्यूटी व्यवस्था से पूरा गणित बदल सकता है।
दिल्ली के थिंक टैंक GTRI का मानना है कि इससे UAE के जरिए होने वाले कीमती धातुओं के कारोबार पर असर पड़ सकता है। हालांकि कुछ व्यापारी अब भी टैक्स बचाने के लिए UAE रूट को ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकते हैं।
क्या बढ़ सकती है सोने की तस्करी?
इतिहास गवाह है कि जब भी भारत में सोने पर टैक्स बढ़ता है, तस्करी बढ़ने लगती है,विशेषज्ञों को डर है कि इस फैसले के बाद अवैध तरीके से सोना लाने के मामले बढ़ सकते हैं।क्योंकि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड उपभोक्ता है और यहां सोने की मांग पूरी तरह खत्म होना आसान नहीं है।
पीएम मोदी ने भी की अपील
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोगों से अपील की है कि वे एक साल तक सोने की खरीद कम करने की कोशिश करें।
सरकार का मानना है कि इससे विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिलेगी और रुपये पर दबाव भी कम होगा।
अब आगे क्या?
आने वाले महीनों में सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि:
- क्या भारतीय वाकई सोना खरीदना कम करेंगे?
- क्या टैक्स बढ़ने से तस्करी बढ़ जाएगी?
- क्या UAE के जरिए कारोबार का नया रास्ता निकलेगा?
- और क्या सरकार का यह फैसला व्यापार घाटा कम कर पाएगा?
फिलहाल इतना तय है कि अब भारत में सोना खरीदना पहले से कहीं ज्यादा महंगा होने वाला है।
