aaztak.in

“Trending से नहीं, Truth से फर्क पड़ता है 💥 Fact vs Opinion

,

20 मई को नहीं मिलेगी जरूरी दवाइयां केमिस्ट एसोसिएशन ने किया बंद का ऐलान

Darbhanga : दरभंगा केमिस्ट एसोसिएशन में 20 मई को सभी दवा दुकान 24 घंटा के लिए बंद करने का ऐलान किया है, भारी डिस्काउंट के कारण बंद का फैसला ,पढ़े पूरी खबर.. Darbhanga News: जिले दरभंगा के सभी थोक एवं खुदरा दुकान 20 में को बंद रहेगी,बिहार केमिस्ट ड्रग एसोसिएशन के आह्वान पर बंदी की…

Darbhanga : दरभंगा केमिस्ट एसोसिएशन में 20 मई को सभी दवा दुकान 24 घंटा के लिए बंद करने का ऐलान किया है, भारी डिस्काउंट के कारण बंद का फैसला ,पढ़े पूरी खबर..

Darbhanga News: जिले दरभंगा के सभी थोक एवं खुदरा दुकान 20 में को बंद रहेगी,बिहार केमिस्ट ड्रग एसोसिएशन के आह्वान पर बंदी की ऐलान किया गया है, बंदी 19 मई की रात 12:00 से शुरू होकर 20 मई की रात 12:00 तक प्रभावी रहेगी.

साथी ही संघ ने आम लोगों से अपील की है कि वह अपनी जरूरी दवाई पहले ही खरीद ले ताकि मरीजों को किसी तरह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े,

Online दवा बिक्री के खिलाफ विरोधी

Darbhanga केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मोहन सिंह ने पेश कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिहार ड्रग एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रदेशव्यापी दवा दुकान बंद करने का आह्वान किया है,आंदोलन ऑनलाइन दवा बिक्री, अवैध ई फार्मेसी और बड़ी कंपनियों के अपमानजनक मूल्य निर्धारण के खिलाफ विरोध किया जा रहा है.

कॉरपोरेट कंपनी की भारी छूट के वजह से पारंपरिक मेडिकल दुकानदारों को करोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, साथ ही संगठन का कहना है कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में संचालित मेडिकल दुकानों के सामने आर्थिक संकट की जैसी स्थिति पैदा हो गई है

बिना टेस्ट के दवा की बिक्री की पर चिंता

संगठन के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि कई E-Pharmacy प्लेटफार्म पर पर्याप्त जांच पड़ताल के बिना दवा के आपूर्ति की जा रही है, जिससे दवा के गलत इस्तेमाल संबंधित खतरे बढ़ सकते हैं.

सरकार से सख्त से सख्त नीति बनाने की मांग

संघ ने केंद्र सरकार से E- फार्मेसी नियमों की समीक्षा करने और अवैध ढंग से ऑनलाइन दवा बिकने के आरोप लगाने और मनमानी ढंग से छूट देने की जांच करने और नियमों में सुधार करने की मांग की, पदाधिकारी ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य आम लोगों को किसी प्रकार से असुबिधा पहुंचाना नहीं है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है,तथा दवा कारोबार में प्रदेश के छोटे व्यापारी के हितों की रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है.

About the Author

R.R Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports