.
Maruti Suzuki Price Hike 2026: जून से महंगी होंगी मारुति की कारें, ₹30,000 तक बढ़ेंगे दाम, भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने आम ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए जून 2026 से अपनी सभी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक अलग-अलग मॉडल्स पर यह बढ़ोतरी ₹30,000 तक हो सकती है।
कंपनी ने कहा है कि लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट, कच्चे माल की कीमतें, लॉजिस्टिक्स खर्च और उत्पादन लागत की वजह से अब कीमत बढ़ाना मजबूरी बन गया है। अब तक कंपनी खुद इन बढ़ती लागतों को संभाल रही थी, लेकिन अब इसका बोझ सीधे ग्राहकों पर डाला जाएगा।
जून 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें (Maruti Suzuki Price Hike 2026)
मारुति सुजुकी के इस फैसले का असर कंपनी की लगभग पूरी लाइनअप पर देखने को मिलेगा। यानी अब अगर आप Swift, WagonR, Brezza, Baleno, Dzire या Grand Vitara जैसी लोकप्रिय कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
ऑटो सेक्टर एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ती महंगाई और ग्लोबल सप्लाई चेन पर दबाव के कारण ऑटो कंपनियों की लागत लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि कई कंपनियां 2026 में कीमतें बढ़ाने पर मजबूर हो रही हैं।
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि पिछले कुछ महीनों से इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, जिसे कंपनी अपने स्तर पर मैनेज कर रही थी। लेकिन अब स्थिति ऐसी हो गई है कि कीमत बढ़ाए बिना विकल्प नहीं बचा।
- साल 2026 का पहला प्राइस hike
- इनपुट कॉस्ट बढ़ाने की वजह से कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है
( Maruti Suzuki Price Hike 2026 ) ग्राहकों पर क्या होगा असर?
मारुति सुजुकी की कारें भारतीय मिडिल क्लास की पहली पसंद मानी जाती हैं। ऐसे में कीमत बढ़ने का सीधा असर आम ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है। खासकर एंट्री-लेवल और बजट कार खरीदने वालों के लिए यह फैसला बड़ा झटका माना जा रहा है।
ऑटो मार्केट से जुड़े जानकारों का कहना है कि जून से पहले कार खरीदने वालों को फायदा मिल सकता है, क्योंकि बढ़ी हुई कीमतें लागू होने के बाद ऑन-रोड कीमत (RTO And Insurance ) और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।
क्या दूसरी कंपनियां भी बढ़ाएंगी कीमत?
मारुति सुजुकी के इस फैसले के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि दूसरी ऑटो कंपनियां भी जल्द कीमत बढ़ा सकती हैं। पहले ही कई कंपनियां लागत बढ़ने और महंगाई का हवाला दे चुकी हैं।













